Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, February 4
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»… एबीवीपी की विभागीय बैठक में संगठनात्मक, सामाजिक विषयों को लेकर हुई चर्चा..
    सिरमौर

    … एबीवीपी की विभागीय बैठक में संगठनात्मक, सामाजिक विषयों को लेकर हुई चर्चा..

    By Ajay DhimanJanuary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    ..
    नाहन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सोलन विभाग की दो दिवसीय विभागीय बैठक का आयोजन दिनांक 3 एवं 4 जनवरी 2026 को हिन्दू आश्रम, नाहन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बैठक का उद्देश्य पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करना तथा आगामी शैक्षणिक, संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत योजना तैयार करना रहा।
    बैठक का शुभारंभ 3 जनवरी 2026 को सायं 5:30 बजे विधिवत रूप से हुआ। उद्घाटन सत्र में प्रदेश सह मंत्री लितेश एवं प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. हरीश गौतम जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर बैठक का औपचारिक आरंभ किया गया।

    बैठक में मुख्य रूप से प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. हरीश गौतम तथा सोलन विभाग प्रमुख डॉ. चमन ठाकुर जी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभाग के विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ता, नगर व इकाई प्रतिनिधि भी बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक को कुल तीन सत्रों में आयोजित किया गया, जिनमें संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    प्रथम सत्र में विभाग द्वारा पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों जैसे सदस्यता अभियान, इकाई गठन, जिला अभ्यास वर्ग, स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, राष्ट्रीय एवं सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सफलताओं के साथ-साथ कमियों पर भी आत्ममंथन करते हुए उन्हें सुधारने के लिए ठोस सुझाव दिए गए।
    द्वितीय सत्र में आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी), युवा पखवाड़ा, नगर खेलकूद प्रतियोगिताएं, रक्तदान एवं वस्त्र बैंक जैसे सामाजिक कार्य, छात्रावास सर्वेक्षण, छात्र उद्बोधन कार्यक्रम तथा तहसील एवं नगर स्तर पर संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

    तृतीय एवं अंतिम सत्र में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के दायित्व निर्धारण, नवीन प्रदेश कार्यालय व्यवस्था के अंतर्गत विभागीय सहभागिता तथा कार्यालयी कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने पर चर्चा हुई।

    अपने मार्गदर्शन में डॉ. हरीश गौतम ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और प्रत्येक कार्यकर्ता को वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ कार्य करना चाहिए। वहीं डॉ. चमन ठाकुर ने विभागीय कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करने का आह्वान किया।
    यह दो दिवसीय बैठक संगठन की दृष्टि से अत्यंत सार्थक रही, जिसमें सोलन विभाग के आगामी कार्यों को नई दिशा एवं गति प्रदान की गई।

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.