Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, September 21
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….. नाहन उपायुक्त सभागार में हुई लघु बचत एजेंटस की बैठक..
    सिरमौर

    ….. नाहन उपायुक्त सभागार में हुई लघु बचत एजेंटस की बैठक..

    By Ajay DhimanJanuary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: उपायुक्त कार्यालय नाहन में आज राष्ट्रीय बचत सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश करार की अध्यक्षता में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा के साथ लघु बचत से संबंधित विभिन्न विषयों पर बैठक आयोजित हुई, जिसमें लघु बचत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रचार-प्रसार और आम जनता तक पहुंच बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
    बैठक में लघु बचत योजनाओं की पहुँच ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तक बढ़ाने और एजेंटों की भूमिका को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया। उपाध्यक्ष ने लघु बचत से होने वाली आय को बढ़ाने पर जोर दिया तथा एजेंटों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा।
    बैठक में लघु बचत योजनाओं से जुडे एजेंटों ने योजनाओं के संचालन में आने वाली कठिनाइयों से अवगत करवाया और उनके समाधान हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किए। उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बचत सलाहकार बोर्ड एवं उपायुक्त सिरमौर ने आश्वासन दिया कि एजेंटों द्वारा उठाए गए विषयों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डाकघर और संबंधित ब्लॉकों के साथ समन्वय स्थापित कर लघु बचत योजनाओं से संबंधित नवीनतम एवं अद्यतन जानकारी संकलित की जाएगी, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और मजबूत किया जा सके।
    उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने एजेंटों की समस्याओं के समाधान तथा लघु बचत योजनाओं को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।
    बैठक में लघु बचत प्रभारी सुनंदा मोहिल, अशोक भारद्वाज सहित लघु बचत एजेंटों ने भी भाग लिया।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.