Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, February 4
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…..सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब 13 फ़रवरी से 22 फ़रवरी तक आयोजित करेगा क्रिकेट प्रतियोगिता, 64 टीमें भाग लेगी तथा उत्तर भारत के 9 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल
    सिरमौर

    …..सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब 13 फ़रवरी से 22 फ़रवरी तक आयोजित करेगा क्रिकेट प्रतियोगिता, 64 टीमें भाग लेगी तथा उत्तर भारत के 9 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल

    By Ajay DhimanJanuary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: ऐतिहासिक चौगान मैदान में खेल खेलो – नशा छोड़ो थीम के तहत युवा शक्ति को नशे से दूर रखने व खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से 13 फ़रवरी से 22 फ़रवरी 2026 तक सिरमौर क्रिकेट कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होगा, जिसमें सिरमौर सहित प्रदेश और अन्य राज्यों से 64 टीमें भाग लेंगी।
    सोमवार को नाहन में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक योगी ठाकुर एवं ओपी ठाकुर ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते प्रचलन को कम करना और युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करना है, ताकि युवा नशे से दूर रहें और खेलों की ओर अपना ध्यान दें।
    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 3,11000+ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 155,000 और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। सेमीफाइनल में दो टीमों को तीसरा एवं चौथा पुरस्कार 11000/- रुपए तथा साथ ही मैन ऑफ द सीरीज़ को विशेष स्पोर्ट्स साइकिल दी जाएगी।

    प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों शिलाई , कफोटा, हरिपुरधार, संगडाह , रेणुका, धारटीधार, सेंनधार , पच्छाद, राजगढ़, पझौता, पावंटा साहिब, आज भोज, नाहन , कोलर, त्रिलोकपुर, जिला सोलन, जिला शिमला, जिला मंडी, जिला कुल्लू , जिला किन्नौर, जिला बिलासपुर सहित पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड, पंजाब , जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली , उत्तरप्रदेश, राजस्थान सहित हरियाणा के कई क्षेत्रों, नारायणगढ़, बिलासपुर, रायपुररैणी, अंबाला आदि से टीमें एवं खिलाड़ी भाग लेंगे।

    ओपी ठाकुर ने बताया कि आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाना, नशे से दूर रखना तथा खेलों के प्रति रुचि विकसित करना है। भविष्य में क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल व फुटबॉल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

    मुख्य आयोजक ओपी ठाकुर व योगी ठाकुर ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएँगी। इसके अतिरिक्त अन्य कई आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

    प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 8500 रुपए निर्धारित किया गया है। तथा टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होंगे तथा जो टीमें पहले रजिस्टर्ड होंगी उन्हें 64 टीमों के प्रवेश मिलेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए टीमों को पहले 3000 रुपए फीस जमा करवाकर अपनी टीम के लिए स्लॉट बुक करना होगा तथा बाकी शेष एंट्री फीस की राशि ग्राउंड में ली जाएगी ।

    इस अवसर पर मुख्य आयोजक योगी ठाकुर व ओपी ठाकुर, शानू ठाकुर, राम लाल, रूप सिंह आदि उपस्थित रहे।

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.