Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, September 21
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….पुरुवाला स्कूल में जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने विद्यार्थियों को दिए स्वास्थ्य के टिप्स…
    सिरमौर

    ….पुरुवाला स्कूल में जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने विद्यार्थियों को दिए स्वास्थ्य के टिप्स…

    By Ajay DhimanJanuary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: सिरमौर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरूवाला में जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा द्वारा ‘‘अपना विद्यालय योजना’’ के अंतर्गत विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. इंदु शर्मा ने विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में योग के महत्व पर संवाद किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योग अभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शर्मा ने आयुर्वेदिक जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अपनी दिनचर्या में आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाकर छोटी-मोटी बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक उपचारों के लाभों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालय में योग प्रशिक्षण को सुदृढ करने के उद्देश्य से कहा कि विद्यार्थियों के लिए योग सत्र का भी आयोजन किया जाएगा। डॉ. इंदु शर्मा ने विद्यार्थियों को मुल्तानी मिट्टी एवं दही के प्रयोग से होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया और इनके उपयोग को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को योग एवं आयुष पद्धतियों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.