Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, September 21
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…..विधान सभा अध्यक्ष 26 जनवरी को नाहन चौगान में गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे
    सिरमौर

    …..विधान सभा अध्यक्ष 26 जनवरी को नाहन चौगान में गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे

    By Ajay DhimanJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    .
    नाहन: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 26 जनवरी, 2026 को जिला सिरमौर के नाहन चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
    उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह प्रातः 10ः40 बजे यशवंत चौक पर स्थापित डाॅ. वाई.एस. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत 10ः45 बजे शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
    उपायुक्त ने बताया कि विधान सभा अध्यक्ष ठीक 11 बजे चौगान मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे और फिर मार्चपास्ट होगा। मार्च पास्ट के उपरांत मुख्य अतिथि जिला वासियों को संबोधित करेंगे। संबोधन के उपरांत स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि विभिन्न क्षेत्रों मंे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित भी करेंगे।
    उपायुक्त ने जिला वासियों से गणतंत्र दिवस समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है और सभी नागरिकों को पर्व में अपनी उपस्थित दर्ज करवाकर इसे धूमधाम के साथ मनाना चाहिए।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.