
नाहन: अग्निशमन संघ शाखा नाहन की बैठक मुख्य सलाहाकार राज कुमार चन्देल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर के नई कार्यकारिणी का गठन करने की घोषणा की। आज की सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणीका गठ न करने के लिए राजेश पराशर चालक को अध्यक्ष प्रधान चुना गया, जबकि बलवीर सिंह को उप प्रधान, तपेंद्र सिंह को महासचिव, चंद्रवीर सिंह को सहसचिव, निरंजन सिंह को कोषाध्यक्ष, रामदयाल शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, परमिंदर सिंह को प्रेस सचिव, राजकुमार चंदेल को मुख्य सलाहकार चुना गया। जबकि सदस्य बलबीर सिंह, जोगिंदर सिंह, विजय कुमार, कंवर सिंह, प्रेम सिंह, जयप्रकाश, दीप राम, रोशन अली,प्रीतम सिंह रहे।
