
नाहन: सिरमौर के संगडाह क्षेत्र की लाना पालर पंचायत में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का समापन बीते कल शनिवार को हुआ।
समापन समारोह में समाजसेवी वीरेंद्र पुंडीर, राजेश शर्मा, अशोक ठाकुर तथा करमजीत ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
क्रिकेट क्लब लाना पालर के अध्यक्ष चेतन शर्मा एवं स्थानीय पंचायत प्रधान कृष्ण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पंजाहल और चढ़ना की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें पंझाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चढ़ना को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
आयोजक समिति द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस क्रिकेट महाकुंभ में क्षेत्र की कुल 64 टीमों ने भाग लेकर खेल भावना और ग्रामीण प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध गायक कपिल शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज़ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी रंगीन हो उठा।
इस मौके पर क्रिकेट क्लब लाना पालर के अध्यक्ष चेतन शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत कृष्ण शर्मा, विनय शर्मा, राकेश, गोपाल ठाकुर, अंकित ठाकुर, पुनीत चौहान, राघवानंद शर्मा, अजय कुमार, पंकज शर्मा, पृथ्वी शर्मा, इंद्रदेव शर्मा, धर्म सिंह शर्मा, शिवानंद शर्मा, पुनीत शर्मा, सेवानिवृत्ति भाषा अध्यापक भागचंद, रामलाल शर्मा, अशोक शर्मा, विक्की शर्मा, संजय शर्मा,इंदर सिंह रवि ठाकुर विशाल ठाकुर यशवंत ठाकुर रमेश चौहान रिटायर्ड honorable captain जगदीश शर्मा अमि चंद शर्मा लाना पालर पंचायत के सदस्य, महिला मंडलों के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद
