..
.
नाहन : नाहन थाना पुलिस की टीम ने नाहन- पांवटा साहिब एनएच में खजूरना में हुए दंगे के मामले में नाहन थाना पुलिस की टीम ने एक युवक जो की शंभू वाला का है उसको जबकि चार अन्य जो कि हरियाणा के रहने वाले हैं को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने मुकेश ठाकुर उम्र 25 निवासी गांव रखनी, डा0 शम्भुवाला, विशाल उम्र 29 निवासी गांव जैदर, डा0 जैदरी तहसील व थाना छछरौली हरियाणा, आशिक उम्र 23 पुत्र निवासी गांव जैदर, डा0 जैदरी तहसील व थाना छछरौली, जिला यमुना नगर हरियाणा,
साबीर उम्र 25 निवासी गांव जैदर, डा0 जैदरी तहसील व थाना छछरौली, जिला यमुना नगर, हरियाणा, रवि 25 निवासी गांव जैदर, डा0 जैदरी, तहसील व थाना छछरौली, जिला यमुना नगर, हरियाणा
उपरोक्त सभी आरोपी पुलिस हिरासत रिमाँड पर है जिनसे अभियोग में वांछित कार न0 HR02AR-7859 को रिकवर किया जा चुका है तथा वारदात में प्रयोग किये गये हॉकियों, डण्डों व पिस्टल की रिकवरी की जा रही है। इस वारदात में अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने कहा कि जिला सिरमौर में दंगे फसाद करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ शख्स से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
