Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…..बेहल गांव में जेकेएस विकास युवा मंडल द्वारा महाशिवरात्रि पर “शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक” किया गया..
    सिरमौर

    …..बेहल गांव में जेकेएस विकास युवा मंडल द्वारा महाशिवरात्रि पर “शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक” किया गया..

    By Ajay DhimanFebruary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन : जामन की सैर ग्राम बेहल स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जेकेएस विकास युवा मंडल द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ “शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    इस अवसर पर सर्वप्रथम विधि-विधान से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक, जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। पूजा के उपरांत पार्थिव शिवलिंग का श्रद्धापूर्वक जल में विसर्जन (प्रवाह) किया गया।
    कार्यक्रम में लगभग 50 श्रद्धालुओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ आयोजन को सफल बनाया। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से अभिषेक में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
    रुद्राभिषेक एवं शिव पूजन का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व अत्यंत विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इससे मन की शांति, सकारात्मक ऊर्जा, रोग-शोक से मुक्ति, पारिवारिक सुख-समृद्धि तथा समाज में सद्भाव और कल्याण की भावना का विस्तार होता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में संस्कार, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना सुदृढ़ होती है, जो समाज कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    जेकेएस विकास युवा मंडल ने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को संगठित एवं जागरूक करने का संकल्प व्यक्त किया।

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.