Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, September 21
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…. किंकरी देवी पार्क के लिए अतिरिक्त बजट की मांग…को लेकर संगडाह विकास मंच ने प्रधानमंत्री को भेजा.. पत्र
    सिरमौर

    …. किंकरी देवी पार्क के लिए अतिरिक्त बजट की मांग…को लेकर संगडाह विकास मंच ने प्रधानमंत्री को भेजा.. पत्र

    By Ajay DhimanFebruary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किंकरी देवी के नाम से बन रहे पार्क के पिछले करीब 3 साल से बन्द पड़े निर्माण कार्य फिर से शुरू करवाने व इसके लिए अतिरिक्त बजट की मांग को लेकर संगड़ाह विकास मंच द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मांग पत्र भेजा गया। पंजीकृत डाक व ईमेल से भेजे गए इस पत्र की प्रति जारी करते हुए मंच के संयोजक रविदत्त शर्मा ने बताया कि, करीब 27 लाख की राशि खर्च होने के बावजूद अब पार्क तैयार नहीं हुआ है। इसका एक मुख्य 3 वर्ष पहले इसके निर्माण कार्य में धांधली के बाद पंचायत प्रधान को पद से हटाया जाना बताया गया। आधा अधूरा यह पार्क तब से एक तरह से नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है और यहां शराब की बोतलें व प्लाटिक का कचरा जैसी गंदगी के ढेर लगे हैं, जिन्हें कभी कभार छात्रों व कुछ स्वयंसेवियों द्वारा साफ किया जाता है। पार्क में पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी की आदमकद प्रतिमा लगाने व सौंदर्यकरण को लगाकर करीब 40 लाख का एस्टीमेट बनाया गया था। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश भाषा विभाग द्वारा किंकरी देवी के नाम से आर्ट गैलरी बनाने की प्रपोजल भी बनाई गई थी, जो तत्कालीन उपायुक्त सिरमौर व जिला भाषा अधिकारी के तबादले के बाद सिरे नहीं चड़ सकी। वर्ष 1980 से दशक से आखरी दम तक खनन माफिया व पर्यावरण के दुश्मनों से लोहा लेने वाली किंकरी देवी को 2001 में जहां तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया, वहीं 1998 में चीन के बीजिंग में आयोजित पांचवें अंतरर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ भी हिलेरी क्लिंटन द्वारा साहस की प्रतिमूर्ति किंकरी देवी से करवाया गया। 30 दिसंबर 2007 को किंकरी देवी के निधन के बाद से स्थानीय लोगों व क्षेत्र के विभिन्न संगठनों द्वारा स्थानीय अधिकारियों से लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री तक से लगातार मांग किए आने के बाद 2016 में प्रधानमंत्री को पत्र भेजा गया था। PMO द्वारा 01-08-2016 को हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव को पत्र संख्या पीएमओपीजी/डी/2016/0214396 के तहत इस पार्क के निर्माण के निर्देश दिए गए थे। इसके उपरांत 19 दिसम्बर 2019 को तत्कालीन उपायुक्त सिरमौर आरके परुथी द्वारा साढ़े 8 बीघा सरकारी जमीन तथा पंचायत को 27 लाख का बजट उपलब्ध करवाकर खुद आकर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। संगड़ाह विकास मंच संयोजक ने कहा कि, ताउम्र उपेक्षा व खनन माफिया की धमकियां झेलती रही दलित महिला माता किंकरी देवी की स्मृति में पार्क तैयार होना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी और क्षेत्रवासियों द्वारा करीब 18 साल से की जा रही मांग भी पूरी होगी। पार्क निर्माण से एक तरफ जहां पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोग जागरूक होंगे, वहीं किंकरी देवी के गृह क्षेत्र का पर्यटन विकास भी होगा। उधर सहायक आयुक्त विकास संगड़ाह नेहा नेगी ने कहा कि, पार्क निर्माण के लिए जारी 27 लाख का बजट खर्च हो चुका है।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.