….
नाहन: पुलिस थाना नाहन में एक सड़क दुर्घटना के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार बोहलियों के समीप एक मोटरसाइकिल चालक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिसमे महिला घायल हुई है। शिकायतकर्ता श अन्जना कुमारी गांव बोहलियों डा0 शम्भुवाला तहसील नाहन जिला सिरमौर हि0प्र0 ने आरोप लगाया है कि मोटरसाइकिल चालक मनदीप गांव बनकला डाकघर शम्भुवाला ने उनकी सास दर्शनी देवी को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। यह घटना 23 फरवरी 2026 को सुबह बोहलियों बस स्टॉप पर हुई थी, जब शिकायतकर्ता बस का इंतजार कर रही थी तथा उसी समय उसकी सास सड़क में आ रही थी। । मोटरसाइकिल चालक मनदीप के खिलाफ धारा 281, 125A BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया है और तफ्तीश जारी है।
