Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Friday, May 8
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….कम छात्रों की संख्या के चलते शाडिया स्कूल ने चलाया दाखिले के लिए नामांकन जागरूकता अभियान
    सिरमौर

    ….कम छात्रों की संख्या के चलते शाडिया स्कूल ने चलाया दाखिले के लिए नामांकन जागरूकता अभियान

    By Ajay DhimanFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: जिला सिरमौर जिला के शाडिया स्थित राजकीय उच्च विद्यालय शाडिया में घटती छात्र संख्या को देखते हुए विद्यालय के समस्त अध्यापकों द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें अपने बच्चों का दाखिला विद्यालय में करवाने के लिए प्रेरित किया।

    अध्यापकों ने अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दी, जिनमें विद्यार्थियों को मिलने वाली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, वर्दी, आठवीं कक्षा तक निःशुल्क मध्याह्न भोजन योजना, स्मार्ट बोर्ड तथा डिजिटल शिक्षा की सुविधाएं शामिल हैं। इसके साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय में संचालित विभिन्न सह-पाठयक्रम गतिविधियों की भी जानकारी साझा की गई।

    विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस जागरूकता अभियान का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है और विद्यार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी ऐसे प्रयासों से क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ा जा सकेगा।

    ….बॉलीवुड निर्देशक विपिन कौशल नशे पर जागरूकता के लिए बना रहे ड्रग डील डेथ…

    May 7, 2026

    ….शिमला से रास्त तांदियो बस रूट की मांग को लेकर निगम के प्रबंधक निदेशक से मिले ग्रामीण

    May 3, 2026

    …जनता को नहीं मिल रहा घरेलू सिलेंडर और भाजपा अपनी रैली में प्रयोग कर रही घरेलू सिलेंडर- ज्ञान चौधरी

    April 23, 2026

    ….निहालगढ़ में पुलिस ने दो जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा…

    April 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.