Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, March 4
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»खास खबर»… सतीवाला में तेंदुए हमले मामले में नया मोड़.
    खास खबर

    … सतीवाला में तेंदुए हमले मामले में नया मोड़.

    By Ajay DhimanMarch 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    .
    नाहन : हाल ही में सती वाला में एक तेंदुए ने बकरी फार्म हाउस में घुस आया था। इस दौरान तेंदुए ने दो कर्मचारियों पर हमला कर उन्हें घायल भी किया था। मौके पर कुत्तों के झुंड ने ही तेंदुए से उन दोनों की रक्षा की थी। मौके पर बकरी फार्म में मौजूद संग्राम सिंह व नीरज पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। जिसमें दोनों घायल हुए थे। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज नाहन में चला था।.. अभी इस मामले में नया मोड़ आया है यहां वन विभाग ने बकरी फार्म हाउस के मालिक शक्ति व उसके पास काम करने वाले कर्मी नीरज पर तेंदुए के पंजे के नाखून काटने का आरोप लगा उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इस दौरान वन विभाग ने उसके घर पर तलाशी भी की। लेकिन विभाग को कुछ नहीं मिला। वन विभाग ने शक्ति व अन्य युवक नीरज को गिरफ्तार कर अपनी हिरासत में रखा और रात को थाने में रखा। आज दोनों की माननीय अदालत से जमानत हो गई है। शक्ति की माता निर्मला देवी ने इस बाबत मंगलवार शाम को नाहन थाना में वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की शिकायत की । निर्मला देवी का कहना है कि उनके बेटे पर झूठा आरोप लगा उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वन विभाग को 9:20 पर सूचना दी गई थी जबकि वन विभाग के कर्मचारी 12:00 पहुंचे थे। उन्हें इसमें पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।…उधर वन विभाग के अधिकारी ने फोन पर बताया कि इस बारे में अभी कार्रवाई चल रही है वह इसमें कल वीरवार को बताएंगे।

    … सतीवाला में तेंदुए हमले मामले में नया मोड़.

    March 4, 2026

    …..राजगढ़ के अमित शर्मा ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा उत्तीर्ण की…

    March 2, 2026

    .. नाबालिग निकला सिलेंडर की चोरी करने वाला चोर…

    February 28, 2026

    …प्रदेश सरकार बाग़वानी क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध- जगत सिंह नेगी

    February 28, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.