Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Saturday, August 8
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»हिमाचल»……संगड़ाह के समाजसेवी सूरत कंठ ने हाटी समिति को दिए 1 लाख
    हिमाचल

    ……संगड़ाह के समाजसेवी सूरत कंठ ने हाटी समिति को दिए 1 लाख

    By Ajay DhimanApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    चंडीगढ़ में आयोजित भादरी उत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया

    नाहन : नागरिक उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के गांव लगनू के समाजसेवी एवं सरकारी ठेकेदार सूरत सिंह कंठ ने हाटी समिति की चंडीगढ़ इकाई को 1,11,101 ₹ चंदा अथवा सहयोग राशि जारी की। समिति द्वारा 2 दिन पहले पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में आयोजित भादरी लोक उत्सव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सूरत कंठ को सम्मानित भी किया जा चुका है। विगत एक साल में वह आदर्श अस्पताल संगड़ाह में करीब 68,000 की लागत के 2 इन्वर्टर दान करने के साथ-साथ वराहावतार मंदिर के लिए 1 लाख ₹, राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के संग्रहालय के लिए 51,000 व संन्यास आश्रम रेणुका जी में भंडारे के लिए 1 लाख रुपए की राशि दान कर चुके हैं। पिछले एक साल इसके अलावा यह दानी सज्जन राजकीय माध्यमिक पाठशाला बोरली, बालेश्वर क्रिकेट क्लब व चुड़ेश्वर सेवा समिति को भी चंदा अथवा सहयोग राशि जारी कर चुके हैं। संगड़ाह व बोरली में मौजूद 3 ढाबों में इन्होंने दिव्यांगों के लिए निशुल्क भोजन की भी व्यवस्था की है।

    ….सिरमौर में सड़क परियोजनाओं पर 244 करोड़ की राशी की जा रही व्यय-विक्रमादित्य सिंह

    August 5, 2026

    … भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिमला में कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

    August 5, 2026

    ….उद्योग मंत्री ने नाहन में 15 ई-बसों को हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना

    August 4, 2026

    ….संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से आई पावन मिट्टी कलश यात्रा का माजरा में भव्य स्वागत

    August 3, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.