
…. नाहन में फिल्म के लिए होगा ऑडिशन…
नाहन : बॉलीवुड डायरेक्टर विपिन कौशल युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए ड्रग डील डेथ फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग नाहन और हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में की जाएगी, जिससे स्थानीय पर्यटन और कला को एक अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा।
नशा मुक्त हिमाचल का संदेश:
फिल्म के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए टीम ने बताया कि यह प्रोजेक्ट न केवल मनोरंजन प्रदान करेगा, बल्कि समाज में बढ़ती नशाखोरी (Drugs Awareness) के प्रति युवाओं को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। निर्देशक विपिन कौशल ने कहा कि हिमाचल में बॉलीवुड स्तर का काम शुरू होने से यहाँ की प्रतिभाओं को अब बाहर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
10 मई को होंगे मेगा ऑडिशन:
फिल्म के कलाकारों के चयन के लिए आगामी 10 मई को नाहन के ‘महक इन’ बैंक्वेट हॉल (गुन्नू घाट) में एक विशाल ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है। इस ऑडिशन के माध्यम से हिमाचल की स्थानीय प्रतिभाओं को बॉलीवुड के अनुभवी कलाकारों और तकनीकी टीम के साथ काम करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
प्रेस वार्ता में उपस्थित गणमान्य:
आज के इस कार्यक्रम में फिल्म जगत और समाज के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे, जिनमें अनीश सैनी,मोनू यादव, मोनिका शर्मा,काजल बादल, दीक्षा सैनी, रजित सिंह कंवर,वसीम खान, अमित अत्री,राजीव सोढा रहे।
