Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Saturday, June 20
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…
    सिरमौर

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    By Ajay DhimanJune 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि श्री नरेंदर मोदी के 12 साल के प्रधानमंत्री कार्यकाल में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी गौरवशाली पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व में आर्थिक महा शक्ति के रूप में उभर रहा है।
    डॉ. राजीव बिंदल आज शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय नाहन में जिला स्तरीय विकसित भारत सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे है थे।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश में विकास और जन सेवा के अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
    डॉ. बिंदल ने सभी नव निर्वाचित नगर निकाय और पंचायती राज प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 साल की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाने के लिए कहा।
    उन्होंने कहा कि नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के बाद तय हो गया है कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार अब जाने वाली है और भाजपा सरकार आने वाली है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनेगी।
    डॉ. बिंदल ने आपातकाल का स्मरण करते हुए 25 जून को देश का काला दिन बताया। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगा दिया था।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आज संविधान की किताब हाथ में लेकर झूठ बोलते फिरते हैं जबकि देश में आपातकाल लगा कर कांग्रेस ने स्वयं संविधान की धज्जियाँ उड़ाई थी।
    सांसद श्री सुरेश कश्यप ने नरेंदर मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी।
    विधायक सुख राम चौधरी, सिरमौर जिला प्रभारी संजय ठाकुर, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता,नारायण चौहान और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के नव निर्वाचित प्रतिनिधि, व अन्य प्रबुद्धजन सम्मेलन में उपस्थित रहे।

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.