Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 22
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…..वाल्मीकि मोहल्ला में हुई वाल्मीकि समाज की बैठक विकास कार्यो को लेकर की गई चर्चा..
    सिरमौर

    …..वाल्मीकि मोहल्ला में हुई वाल्मीकि समाज की बैठक विकास कार्यो को लेकर की गई चर्चा..

    By Ajay DhimanJune 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    …
    नाहन :श्री वाल्मीकि समुदाय भवन, नाहन में श्री वाल्मीकि समाज की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से सामुदायिक भवन की चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) के निर्माण कार्य को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के उपरांत विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और निर्माण कार्य का विधिवत शुभारम्भ कर दिया गया। इस संपूर्ण निर्माण कार्य की सुचारू देख-रेख के लिए एक विशेष समिति (कमेटी) का गठन किया गया है, जिसमें सर्वश्री मनोज (टोनी), विशाल, कृष्ण लता, रिंकू बाला, गौतम और अजय को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यभार प्रदान किया गया है।
    ​स्मरण रहे कि युवा विकास क्लब (श्री* *वाल्मीकि नगर, नाहन* ) द्वारा दिनांक *14.04.2023* को बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती का भव्य आयोजन किया गया था। उस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय अजय सोलंकी* जी को *युवा विकास क्लब* द्वारा समाज की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निवारण हेतु *एक मांग पत्र* सौंपा गया था। माननीय विधायक जी ने समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही *11 लाख रुपये (ग्यारह* *लाख रुपये* ) की विकास धनराशि देने की घोषणा की थी। इस धनराशि का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक भवन की चारदीवारी का निर्माण करना और परिसर में टाइलें आदि लगवाना था। आज उसी घोषणा के अनुरूप इस कार्य का विधिवत शुभारम्भ कर दिया गया है।
    ​इसके अतिरिक्त, पूर्व में सौंपे गए मांग पत्र में श्री वाल्मीकि नगर की पुरानी छावनी एवं बड़े श्री वाल्मीकि मंदिर के आस-पास के घरों में व्याप्त पेयजल (पानी) की समस्या का भी प्रमुखता से उल्लेख किया गया था, जिसका निवारण प्रशासन और विधायक महोदय के सहयोग से *नई पाइप लाइन* बिछाकर तुरंत ही कर दिया गया था।
    ​युवा विकास क्लब माननीय विधायक अजय सोलंकी जी का समस्त वाल्मीकि समाज की तरफ से सहृदय आभार प्रकट करता है। आज के इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाज के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से नगरपालिका नाहन के उपप्रधान प्रदीप सहोत्रा, युवा विकास क्लब नाहन के प्रधान राजेश , वाल्मीकि सभा के प्रधान विजय चौटिला, नवजीवन वाल्मीकि समाज के प्रधान श्याम लाल सौंढा, महिला मण्डल प्रधान सरोज भारती, हरीश कल्याण, अच्छेपाल, राकेश, मनोज, लाजपत राय, रिंकू बाला, कृष्णलता, लवली,विशाल, रोबिन, अजय, रोरान सहित भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.