Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Saturday, August 1
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»..धगेड़ा पंचायत में नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों सहित दर्जनों परिवार कांग्रेस में शामिल
    सिरमौर

    ..धगेड़ा पंचायत में नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों सहित दर्जनों परिवार कांग्रेस में शामिल

    By Ajay DhimanAugust 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    https://
    नाहन : नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धगेड़ा में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान नरेंद्र कुमार, उपप्रधान रघुवीर सिंह, वार्ड सदस्य रणदीप सिंह, प्रमोद कुमार, धनिजा देवी, मीना देवी, बिना देवी तथा ग्रामवासी सुरेश कुमार, सतपाल सिंह सहित दर्जनों परिवारों ने विधायक अजय सोलंकी की जनहितैषी कार्यशैली, विकास कार्यों और जनसेवा में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।
    इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने सभी का कांग्रेस परिवार में गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि जनता का लगातार बढ़ता विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि जो विश्वास लोगों ने उन पर जताया है, उस पर खरा उतरते हुए प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।
    विधायक सोलंकी ने कहा कि नाहन विधानसभा में कांग्रेस का कारवां लगातार बढ़ रहा है। हर पंचायत से लोग विकास, जनसेवा और सकारात्मक राजनीति की सोच के साथ कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास की राजनीति पर भरोसा जता रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले प्रत्येक साथी का पूरा सम्मान किया जाएगा और क्षेत्र के विकास में उनकी भावनाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
    उन्होंने धागेड़ा पंचायत सहित संपूर्ण नाहन विधानसभा की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। साथ ही उन्होंने नाहन विधानसभा के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि जो भी व्यक्ति विकास, जनसेवा और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की इस यात्रा में साथ चलना चाहता है, कांग्रेस परिवार उसके स्वागत के लिए सदैव तैयार है।
    अंत में विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और सहयोग से हमारा कारवां निरंतर बढ़ रहा है। आइए, हम सब मिलकर नाहन विधानसभा को विकास, खुशहाली और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

    ….रेणुका जी में पुलिस ने दो व्यक्तियों को 3.15 ग्राम चिट्टा के साथ किया गिरफ्तार..

    August 1, 2026

    ..धगेड़ा पंचायत में नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों सहित दर्जनों परिवार कांग्रेस में शामिल

    August 1, 2026

    ग्राम पंचायत पंजाहल को नशा मुक्त बनाने का संकल्प..

    July 7, 2026

    …..वाल्मीकि मोहल्ला में हुई वाल्मीकि समाज की बैठक विकास कार्यो को लेकर की गई चर्चा..

    June 28, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.