नाहन : रेणुका जी में पुलिस ने बेडोन के समीप दो व्यक्तियों के कब्जे से 3.15 ग्राम चिट्टा बरामद मामला कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान बड़ौन के समीप एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (HP71A-6785,) को जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर दोनों सवार मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, जिन्हें तत्काल पकड़ लिया गया। उनकी पहचान विभोर शर्मा तथा अजय तोमर, रेणुका जी के रूप में जिला सिरमौर के रूप में हुई। मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान उक्त आरोपियों के कब्जे से 3.15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। जिस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना रेणुका जी में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर लिया गया हैं।
