Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 23
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त आधार, संगठन के सभी प्रकोष्ठ बेहतरीन कार्य कर रहे हैं : डॉ. राजीव बिंदल
    सिरमौर

    ….शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त आधार, संगठन के सभी प्रकोष्ठ बेहतरीन कार्य कर रहे हैं : डॉ. राजीव बिंदल

    By Ajay DhimanAugust 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सिरमौर जिला भाजपा कार्यालय, नाहन में आयोजित जिला भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
    अपने संबोधन में डॉ. बिंदल ने कहा कि अध्यापक समाज का मार्गदर्शक होता है। वह केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि समाज में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभावना का भी संचार करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में शिक्षक वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है और भविष्य में भी यह भूमिका और अधिक प्रभावी होगी।
    उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा, सेवा, समर्पण और जनसंपर्क के विभिन्न आयामों की जानकारी मिलती है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन के सभी प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय, अनुशासन और टीम भावना के साथ और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करना होगा, ताकि प्रत्येक बूथ तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
    डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है तथा आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार की विदाई तय है।
    इस अवसर पर सिरमौर जिला प्रभारी डॉ. संजय ठाकुर, सह प्रभारी राकेश डोगरा, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक पुरुषोतम गुलेरिया, प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला महामंत्री तपेन्दर शर्मा एवं श्री रणबीर सिंह सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सह-संयोजक तथा जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    0.0

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.