Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 5
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»शिमला»… भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिमला में कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
    शिमला

    … भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिमला में कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

    By Ajay DhimanAugust 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा द्वारा शिमला में आयोजित धरना प्रदर्शन के अवसर पर अपने संबोधन में घोषणा की कि आज का आंदोलन केवल शुरुआत है। अब प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा और प्रत्येक मंडल में हर महीने कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरने और प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं से ₹1500 प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी लाखों महिलाएं आज भी उस वादे की प्रतीक्षा कर रही हैं। बेरोजगार युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी और पुरानी पेंशन जैसी घोषणाएं केवल चुनावी वादे बनकर रह गईं। संस्थान बंद कर दिए गए, स्कूल बंद कर दिए गए, कॉलेज बंद कर दिए गए और अस्पतालों पर ताले लगा दिए गए।

    डॉ. बिंदल ने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब कल्याण की अनेक योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया। कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, आउटसोर्स कर्मियों, दैनिक वेतनभोगियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों—हर वर्ग को इस सरकार ने निराश किया है।

    उन्होंने कांग्रेस सरकार को “तालाबंदी की सरकार, माफिया की सरकार, भ्रष्ट सरकार, भाई-भतीजावाद की सरकार, महिला विरोधी, किसान विरोधी और युवा विरोधी सरकार” बताते हुए कहा कि भाजपा अब गांव-गांव और घर-घर जाकर जनता को सरकार की विफलताओं से अवगत कराएगी।

    डॉ. बिंदल ने कहा कि बिजली, डीजल, सीमेंट सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि कर प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ डाला गया है। हिमाचल प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जाने के बजाय कांग्रेस सरकार ने उसे संकट की स्थिति में पहुंचा दिया है।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब प्रत्येक बूथ, प्रत्येक पंचायत, प्रत्येक मंडल और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रदेश से इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर नहीं कर दिया जाता।

    धरना-प्रदर्शन के अंत में भाजपा नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष तथा कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निरंतर आंदोलन चलाने का सामूहिक संकल्प लिया।

    ….सिरमौर में सड़क परियोजनाओं पर 244 करोड़ की राशी की जा रही व्यय-विक्रमादित्य सिंह

    August 5, 2026

    … भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिमला में कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

    August 5, 2026

    ….उद्योग मंत्री ने नाहन में 15 ई-बसों को हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना

    August 4, 2026

    ….संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से आई पावन मिट्टी कलश यात्रा का माजरा में भव्य स्वागत

    August 3, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.