Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 19
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….नाहन विधानसभा को ₹13.50 करोड़ के तीन विकास कार्यों की सौगात, दो सड़कों का भूमि पूजन और MDM शेड का उद्घाटन
    सिरमौर

    ….नाहन विधानसभा को ₹13.50 करोड़ के तीन विकास कार्यों की सौगात, दो सड़कों का भूमि पूजन और MDM शेड का उद्घाटन

    By Ajay DhimanAugust 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए माननीय विधायक श्री अजय सोलंकी ने आज लगभग ₹13.50 करोड़ की लागत के तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी। इनमें दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ तथा राजकीय विद्यालय वर्मा पापड़ी में MDM सामूहिक टीन शेड का उद्घाटन शामिल है।

    विधायक श्री अजय सोलंकी ने ग्राम पंचायत अम्बवाला सैनवाला में सैनवाला-बोगरिया-झमीरिया-देवीवाला-चारूवाला 11.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्रवासियों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ आसपास के गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

    इसके साथ ही बरमापारी से माजरी तक 8.77 किलोमीटर लंबी सड़क के अपग्रेडेशन एवं इम्प्रूवमेंट कार्य का भी भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। लगभग ₹6 करोड़ 26 लाख 51 हजार रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा।

    विधायक श्री अजय सोलंकी ने कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी द्वारा किया गया था। आज इनका भूमि पूजन कर निर्माण कार्य धरातल पर शुरू हुआ है। उन्होंने इन विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्षेत्र को विकास की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि यह नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश में सड़कों से संबंधित सबसे अधिक फॉरेस्ट क्लियरेंस नाहन विधानसभा क्षेत्र को मिली है। इससे लंबे समय से प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को गति मिली है और आने वाले समय में क्षेत्र में सड़क सुविधाओं का विस्तार और सुधार देखने को मिलेगा।

    इस अवसर पर विधायक ने राजकीय विद्यालय वर्मा पापड़ी में लगभग 3 लाख रुपये की लागत से निर्मित MDM सामूहिक टीन शेड का उद्घाटन भी किया। इससे विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन के दौरान बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा।

    विधायक श्री अजय सोलंकी ने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की मजबूत कड़ी हैं। वहीं, बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करती हैं। नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विकास कार्य लगातार जारी हैं।

    इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य शुरू होने तथा विद्यालय में नई सुविधा मिलने पर विधायक श्री अजय सोलंकी का आभार व्यक्त किया।

    श्री अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र का संतुलित एवं समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और विकास का यह सिलसिला आगे भी पूरी गति के साथ जारी रहेगा।

    ….नाहन विधानसभा को ₹13.50 करोड़ के तीन विकास कार्यों की सौगात, दो सड़कों का भूमि पूजन और MDM शेड का उद्घाटन

    August 19, 2026

    …..मात्तर स्कूल भवन भाजपा सरकार की देन, कांग्रेस सरकार ने पंचायत में सड़क-पुलों के काम रोके : डॉ. बिंदल

    August 19, 2026

    ….विकास खंड नाहन के बीपीएल परिवारों से विधायक अजय सोलंकी ने किया संवाद

    August 11, 2026

    ….सिरमौर में सड़क परियोजनाओं पर 244 करोड़ की राशी की जा रही व्यय-विक्रमादित्य सिंह

    August 5, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.