Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Thursday, August 20
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर ABVP नाहन इकाई ने किया विशाल धरना प्रदर्शन
    सिरमौर

    ….झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर ABVP नाहन इकाई ने किया विशाल धरना प्रदर्शन

    By Ajay DhimanAugust 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    ..
    नाहन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नाहन इकाई द्वारा विद्यार्थियों के खिलाफ दर्ज किए गए कथित झूठे मुकदमों के विरोध में आज कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया।
    इकाई उपाध्यक्ष रमन शर्मा ने कहा कि फीस वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई द्वारा सांकेतिक तालाबंदी की गई थी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा छह विद्यार्थियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं। विद्यार्थी परिषद का आरोप है कि ये मुकदमे पूरी तरह झूठे एवं राजनीति से प्रेरित हैं तथा प्रदेश सरकार के इशारे पर विद्यार्थियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा विद्यार्थियों के हितों और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से स्पष्ट मांग रखी कि 48 घंटे के भीतर विद्यार्थियों के खिलाफ दर्ज इन मुकदमों को वापस लिया जाए।
    अभाविप नाहन इकाई ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो विद्यार्थी परिषद आगामी दिनों में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। परिषद ने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
    ..उधर..फीस वृद्धि, छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर ABVP का जिला स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा आज जिला स्तर पर उपायुक्त कार्यालय सिरमौर के बाहर विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला सिरमौर के विभिन्न महाविद्यालयों से अभाविप के कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त सिरमौर को विद्यार्थियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया।

    अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष विद्यार्थियों से जुड़े प्रमुख मुद्दों को उठाते हुए कहा कि लंबे समय से छात्रों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से छात्र हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रमुख मांगों में छात्र संघ चुनावों को तत्काल बहाल करना, हिमाचल प्रदेश में की गई 25 से 30 प्रतिशत फीस वृद्धि को वापस लेना तथा जिला सिरमौर के विभिन्न महाविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरना शामिल रहा।

    अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। लंबे समय से चुनाव न होने के कारण विद्यार्थियों की आवाज कमजोर हुई है। यदि महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्रों के चुने हुए प्रतिनिधि होंगे, तो वे विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे।

    वहीं, फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी को लेकर परिषद ने कहा कि इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। बड़ी संख्या में विद्यार्थी सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं, ऐसे में फीस वृद्धि उनकी शिक्षा को प्रभावित कर सकती है।

    इसके साथ ही जिला सिरमौर के विभिन्न महाविद्यालयों में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। परिषद ने कहा कि शिक्षकों एवं अन्य आवश्यक पदों के रिक्त होने का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और महाविद्यालयों की व्यवस्थाओं पर पड़ता है।
    उधर….अभाविप ने सरकार एवं प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विद्यार्थियों की इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में आंदोलन को और तेज करेगी। परिषद ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर उसका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

    ….झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर ABVP नाहन इकाई ने किया विशाल धरना प्रदर्शन

    August 20, 2026

    ….नाहन विधानसभा को ₹13.50 करोड़ के तीन विकास कार्यों की सौगात, दो सड़कों का भूमि पूजन और MDM शेड का उद्घाटन

    August 19, 2026

    …..मात्तर स्कूल भवन भाजपा सरकार की देन, कांग्रेस सरकार ने पंचायत में सड़क-पुलों के काम रोके : डॉ. बिंदल

    August 19, 2026

    ….विकास खंड नाहन के बीपीएल परिवारों से विधायक अजय सोलंकी ने किया संवाद

    August 11, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.