Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, February 4
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…नाहन में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कांगड़ा, मंडी और कुल्लू की जोरदार जीत
    सिरमौर

    …नाहन में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कांगड़ा, मंडी और कुल्लू की जोरदार जीत

    By Ajay DhimanDecember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: नाहन में चल रही राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 2 दिसंबर 2025 को कुल पाँच मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल क
    प्रदर्शन किया। यहां पहला मुकाबला कांगड़ा बनाम बिलासपुर

    दिन का पहला मैच कांगड़ा और बिलासपुर के बीच खेला गया, जिसमें कांगड़ा ने शानदार खेल दिखाते हुए बिलासपुर को 5–0 से हराया। कांगड़ा की ओर से आदित्य ने 2 गोल, आदित्य कोंडल 1 गोल, एकलव्य – 1 गोल, वैकुंठ – 1 गोल
    दूसरा मुकाबला साई कांगड़ा बनाम मंडी दूसरे मुकाबले में मंडी ने मजबूत खेल का प्रदर्शन करते हुए साई कांगड़ा को 3–0 से पराजित किया।
    मंडी की ओर से आर्यन 1 गोल
    अक्षित ने 1 गोल व सचिन ने 1 गोल किया। तीसरा मुकाबला : शिमला बनाम चंबा के बीच हुआ जोकि 1–1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। यहां शिमला की तरफ से बादल ने 1 गोल किया।
    चंबा की ओर से शुभम ने 1 गोल दागा।
    चौथा मुकाबला सिरमौर (ब्लू) बनाम कुल्लू के बीच हुआ। जिसमें कुल्लू की टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सिरमौर (ब्लू) को 5–0 से हराया। यहां हेमंत ने 2 गोल, अंकित ने 2 गोल ने हितेश 1 गोल किया।
    उधर पांचवां मुकाबला : हमीरपुर बनाम किन्नौर

    दिन का पांचवां मुकाबला हमीरपुर और किन्नौर के बीच मैच जारी है।
    दीपक (महासचिव HPFA), लीला विलास (प्रधान मंडी फुटबॉल संघ), प्रवीण शर्मा (कोषाध्यक्ष मंडी फुटबॉल संघ), वीरेंद्र सेन (मंडी फुटबॉल संघ), नितिन चौहान (समाजसेवी एवं उद्योगपति नाहन), समर वीर, यशपाल कछवा, सुबोध रमोल, अमन, आशीष ठाकुर, वेद प्रकाश, राकेश पाहवा (महासचिव जिला फुटबॉल संघ), मोहम्मद इकराम (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), संजीव सोलंकी (कार्यवाहक प्रधान फुटबॉल संघ नाहन), मोहित सैनी, आशीष थापा, अनिल ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.