..
नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में दो पहिया वाहन चालकों की स्पीड कुछ ज्यादा ही बढ़ रही है वह आते-जाते लोगों को भी नहीं देखते हैं और टक्कर मार देते हैं। शहर के मालरोड पर आज एक स्कूटी चालक ने एक महिला को टक्कर मार दी। जिसमें महिला सड़क पर गिर गई और महिला को शरीर पर चोटें आई है।… मौके पर महिला को मेडिकल कॉलेज भी ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।…. जानकारी के अनुसार महिला अपनी साइड में चौगान की और जा रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी चालक ने महिला को पीछे से
टक्कर मार दी।.. इसमें महिला सड़क पर गिर गई और उसके शरीर पर चोटे आई।.. उधर स्कूटी चालक मौके से नहीं भागा अभी इसमें पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
