
नाहन : जिला सिरमौर में मनमानी की हद पूरी तरह से चली हुई है।.. नाहन में एक टैक्सी नंबर गाड़ी के सभी कागज एक्सपायर हो गए हैं केवल पॉल्यूशन का सर्टिफिकेट ही शेष बचा है। जी हां टैक्सी नंबर यह गाड़ी एचपी 01एन 8181 है एक अनफिट गाड़ी पिछले 2 साल से सड़क पर चल रही है। यह गाड़ी स्वास्थ्य विभाग में लगी है। स्वास्थ्य विभाग सभी के स्वास्थ्य की जांच रखता है लेकिन वह यह नहीं जांच पाए कि जिस गाड़ी में वहां सफर करते हैं उस गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट कब का एक्सपायर हो चुका है और वह फिट नहीं है।… जी हां एचपी 01एन 8181 गाड़ी के सभी कागज खत्म हो चुकी हैं।.. इसमें सबसे पहले फिटनेस भी खत्म है।.. गाड़ी की फिटनेस 2024 में खत्म हो चुकी है।… इसी तरह परमिट भी 2024 में खत्म हो चुका है।… 2022 से टैक्स भी जमा नहीं हुआ है। इसी तरह 2024 से इंश्योरेंस नहीं हुआ है। इसी तरह दो साल से गाड़ी का परमिट भी जमा नहीं किया गया है। यहां गाड़ी मालिक द्वारा केवल पॉल्यूशन की औपचारिकता को ही पूरा करवाया गया है।… यहां स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व आरटीओ विभाग द्वारा उक्त गाड़ी के बारे में कोई भी जांच नहीं की गई है।
