Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, September 21
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»दुर्घटनाएं»… सड़क हादसे… …. हरिपुरधार में एक की मौत तो घायल, रेणुका जी में सड़क हादसे में दो घायल, पांवटा साहिब में सड़क हादसे में एक घायल…
    दुर्घटनाएं

    … सड़क हादसे… …. हरिपुरधार में एक की मौत तो घायल, रेणुका जी में सड़क हादसे में दो घायल, पांवटा साहिब में सड़क हादसे में एक घायल…

    By Ajay DhimanJanuary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    …
    नाहन : पुलिस थाना संगड़ाह, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जगपाल सिह निवासी गांव नड्डा डा0 नया गांव तह0 खरड़ जिला मोहाली पंजाब ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ हरिपुरधार घूमने गए थे और वापस आते समय उनकी गाड़ी न0 PB65K-0077 सड़क से नीचे खेत में गिर गई तथा बतलाया कि यह हादसा गाड़ी चालक कृष्ण निवासी गांव मनी माजरा द्वारा गाड़ी को लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। इस हादसे में जगपाल निवासी गांव बृगरा हकीमपुर, कालका, जिला पंचकुला (हरियाणा) की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना संगड़ाह में धारा 281,125A,106 भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जारी है। उधर रेणुका जी में एक सड़क हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। रिंकु पुत्र श्री गुलाब सिंह निवासी गाँव व डा़0 पनार त0 ददाहु जिला सिरमौर हि0 प्र0 ने बताया कि वह अपनी मोटर साईकिल नम्बर HP71A-0796 (Pulsar ) बरंग काली में अपने पिता गुलाब सिंह को पिछे बैठाकर नाहन से घर जा रहा था। जब वह दाबड के पास पंहुचा तो एक टिपर तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाता हुआ आया और उनकी मोटर साईकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह और उसके पिता घायल हो गए। यह हादसा टिपर नंबर HP17G- 6707 के चालक राजेश निवासी गांव कान्टी डा0 कान्टी मशवा तह0 कमरऊ जिला सिरमौर हि0प्र0 द्वारा टिप्पर को लापरवाही से चलाने के कारण होना पाया गया है।इस सन्दर्भ में पुलिस थाना रेणुका जी में धारा 281, 125(a) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उधर पुलिस थाना पुरुवाला, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। दीपक तोमर निवासी मकान न0 190/9/1 वार्ड न0 10 देवीनगर डा0 व तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 ने बतलाया कि कल समय करीब 11.45 बजे दिन यह Bioveda कम्पनी के पास मौजुद था तो पांवटा की तरफ से एक मोटर साईकिल गलत दिशा में तेज रफ्तारी में आई जिस पर दो लोग सवार थे तो उसी समय सड़क किनारे गलत दिशा में खड़े एक कैंटर न0 HP17D-6178 के चालक ने कडेक्टर साईड से एक दम लापरवाही से बिना आगे पीछे देखे कैंटर की खिड़की खोली व मोटर साईकिल चालक मोटर साईकिल सहित खिडकी में टकरा गया जिस पर मोटर साईकिल चालक व इसका साथी मोटर साईकिल सहित सड़क पर गिर गया व मोटर साईकिल चालक जख्मी हो गया। हालात की तस्दीक पर यह हादसा मोटर साईकिल न0 HP17D-4680 Platina के चालक मनजीत उपरोक्त के उक्त मोटरसाईकिल को तेज रफ्तारी व गलत दिशा में मोटरसाईकिल चलाने व केंटर की खिडकी में टकराने तथा केंटर न0 HP17D-6178 के चालक द्वारा गलत दिशा मे अपने केंटर को खडा करके लापरवाही से बिना आगे पिछे देखे एक दम अपने केंटर की खिडकी खोलने से बाईक सवार के ताकी में टकराने के कारण घटित हुआ है। यह हादसा मोटर साईकिल न0 HP17D-4680 के चालक मनजीत और केंटर न0 HP17D-6178 के चालक की लापरवाही के कारण होना पाया गया है।इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पुरुवाला में धारा 281, 125(a) भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.