Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Saturday, March 7
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….बडू साहिब इटरनल यूनिवर्सिटी मेस के भोजन में कीड़े आने के मामले में एबीवीपी ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
    सिरमौर

    ….बडू साहिब इटरनल यूनिवर्सिटी मेस के भोजन में कीड़े आने के मामले में एबीवीपी ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

    By Ajay DhimanMarch 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    ….
    नाहन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री अवि ठाकुर ने बयान जारी करते हुए कहां कि सिरमौर जिले के बड़ू साहिब स्थित इटरनल विश्वविद्यालय में मेस में परोसे जा रहे भोजन में कीड़े मिलने के आरोपों के बाद छात्राओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस घटना के विरोध में छात्राओं ने मेस पर ताला जड़कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि मेस में लंबे समय से खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है और कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री अवि ठाकुर ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं विश्वविद्यालय प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर करती हैं। भोजन में कीड़े मिलना न केवल बेहद चिंताजनक है, बल्कि यह विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।
    उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की तत्काल उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मेस व्यवस्था में तुरंत सुधार करते हुए नियमित निरीक्षण और भोजन की गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित की जाए।
    अभाविप चेतावनी देते हुए कहां कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों के स्वास्थ्य और अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन करने को बाध्य होगी।

    … सतीवाला में तेंदुऐ पर हमला प्रकरण मामले में पुलिस, वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया…

    March 7, 2026

    ….बडू साहिब इटरनल यूनिवर्सिटी मेस के भोजन में कीड़े आने के मामले में एबीवीपी ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

    March 7, 2026

    ….8 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू नाहन में 190 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे- अजय सोलंकी

    March 6, 2026

    ….सांसद सुरेश कश्यप ने पच्छाद विधानसभा में किया करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण

    March 6, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.