Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, September 21
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»… चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया
    सिरमौर

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    By Ajay DhimanMarch 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: जिला सिरमौर में चालू वित वर्ष के दौरान वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत 6 हजार, 488 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था जिसके तहत दिसंबर, 2025 तक 4 हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया गया है जोकि कुल लक्ष्य का 71.74 प्रतिशत है।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    बैठक में कृषि ऋण संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए बैंकर्स को निर्देश दिए की किसानों के केसीसी संबंधी मामलों को शत प्रतिशत सुविधा प्रदान की जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि ऋण संबंधी मामलों को समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को फसल का बीमा करवाने के लिए जागरूक किया जाए तथा अधिक से अधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाए।
    उपायुक्त ने वित वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना की पुस्तक का विमोचन किया जिसके तहत 6 हजार, 31 करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है जिसमें 1100 करोड़ कृषि, 2974 करोड़ रुपये एमएसएमई तथा 262 करोड़ अन्य प्राथमिक क्षेत्रों, 94 करोड़ गैर प्राथमिक क्षेत्र (एनपीएस) के लिए निर्धारित किया गया है।
    इसके उपरांत उपायुक्त ने यूको आरसेटी की बैठक की अध्यक्षता भी की।
    बैठक में अवगत करवाया कि सिरमौर जिला में पिछले तीन माह के दौरान 08 वितिय साक्षरता शिविर लगाए गये है। उपायुक्त ने बैंकों को जिला के दूर दराज क्षेत्रों में भी वित्तीय जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए।
    बैठक में एलडीएम यूको बैंक सरोज कुमार ने क्रमवार मदों को प्रस्तुत किया।
    इस अवसर पर अग्रणी जिला अधिकारी आरबीआई राहुल जोशी, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड बिक्रमजीत सिंह, उप निदेशक कृषि साहब सिंह के अतिरिक्त सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न बैंकों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.