…….
.
नाहन: नाहन मेडिकल कॉलेज में एक-रे डिपार्टमेंट में एक्सरे टेक्निशियन की पद ना भरने के चलते जहां एक्स-रे टेक्निशियन पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ता है, वही उपचार करवाने आए लोग भी सुविधा न मिलने के चलते परेशान है।… नाहन मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में पोस्ट खाली है यहां पर एक आउटसोर्स कर्मचारी ही अपनी सेवाएं दे रहा है।… और जब यह कर्मचारी छुट्टी पर चला जाता तो डेंटल एक्स-रे नहीं होता है।…. इस दौरान यही कहा जाता है कि जब वह छुट्टी से आएगा वही एक्स-रे करेगा।…. बहरहाल एक्स-रे में कुल 6 पोस्ट हैं जिनमें से पांच आउटसोर्स और एक रेगुलर टेक्नीशियन है।… नाहन मेडिकल कॉलेज में रोजाना सैकड़ो मरीजों के किए जाते हैं स्थिति में एक-रे डिपार्टमेंट में स्टाफ की कमी के चलते एक्सरे टेक्नीशियन पर काम बोझ बढ़ रहा है उन्हें दो-दो शिफ्ट भी करनी पड़ती हैं।… नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन व प्रदेश सरकार एक्सरे डिपार्टमेंट में खाली पड़ी पांच पोस्टों को भरने के लिए कोई भी योगदान नहीं दे रहा है।… जिसके चलते आम आदमी के साथ कर्मचारी भी परेशान हैं।
