..
नाहन : भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वारा डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। फरवरी महीने में डाक मंडल द्वारा एक विशेष अभियान (डाक जीवन बीमा उत्सव) चलाया गया जिसमें सोलन और सिरमौर जिले के 2065 लोगों के डाक जीवन बीमे कर 65 करोड़ रु बीमित राशि और 1.50 करोड़ प्रीमियम एकत्रित किया गया। जिससे सोलन डाक मंडल हिमाचल प्रदेश परिमंडल में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला मण्डल बना है। इस डाक जीवन बीमा उत्सव में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ठ कार्य किया गया। डाक जीवन बीमा न केवल सबसे पुरानी बीमा योजनाओं में से एक है, बल्कि यह पॉलिसी धारकों को उच्च बोनस, कम प्रीमियम प्रदान करने के लिए भी जानी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। पूरे अभियान की विस्तृत रिपोर्ट अधीक्षक डाक मंडल सोलन संदीप धर्मानी द्वारा मुख्यातिथि मुख्य चीफ़ पोस्ट्मास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश परिमंडल, संजय सिंह के समक्ष रखी साथ में इस अभियान को किस तरह संचालित किया गया इसकी जानकारी भी दी गई। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में शिरकत कर सोलन और सिरमौर जिले के लगभग 100 से अधिक विजेताओं को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर, मुख्य चीफ़ पोस्ट्मास्ट्र जनरल हिमाचल प्रदेश परिमंडल, संजय सिंह ने बताया कि डाक जीवन बीमा का लाभ केंद्र एवं राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयोंके कर्मचारी, सूचीबद्ध कंपनियों के पेशेवर (डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए आदि), रक्षा सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के कार्मिक विभागद्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ‘ग्रामीण डाक जीवन बीमा भी संचालित की जाती है, ताकि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी बीमा सुरक्षा का लाभ मिल सके। हमारा लक्ष्य हिमाचल के हर घर को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। डिजिटल इंडिया के तहत अब प्रीमियम का भुगतान यूपीआई से भी किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को और अधिक सुविधा हो रही है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग अपनी बचत को सुरक्षित करने और परिवार का भविष्य उज्जाल बनाने के लिए डाक जीवन बीमा से जुड़ें। अधिक जानकारी लिए नजदीकी डाकघर से संपर्क करें।
