नाहन : जिला सिरमौर में इस बार पंचायत चुनाव में 45
0 के करीब गृह रक्षको को अपना मतदान करने का अधिकार नहीं मिल पाएगा।… जी हां पंचायत चुनाव के तहत गृह रक्षको की ड्यूटी लगा दी गई है और उनसे बैलट पेपर पर मत नहीं लिया गया है।… और ड्यूटी लगाने से पहले कोई भी अधिसूचना उन्हें नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार सिरमौर से 90 गृह रक्षको की ड्यूटी कांगड़ा के नूरपुर और 110 गृह रक्षको की ड्यूटी ऊना व 250 गृह रक्षको की ड्यूटी सिरमौर में लगी है।… यहां गृह रक्षको ने बताया कि इससे पहले वह बेल्ट पेपर पर अपना मत देकर जाते थे।.. इस बार पहली मर्तबा उन्हें अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार नहीं दिया गया है।… हिमाचल निर्वाचन विभाग को कुछ ऐसा प्रबंध करना चाहिए कि गृह रक्षक भी अपने मत का प्रयोग कर सके।
