Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…मिशन शक्ति के तहत बेचड़ का बाग विद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर
    सिरमौर

    …मिशन शक्ति के तहत बेचड़ का बाग विद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

    By Ajay DhimanJune 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp

    छात्र-छात्राओं को विभिन्न योजनाओं एवं महिला सुरक्षा संबंधी विषयों की दी जानकारी

    नाहन, 27 जून। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैचर का बाग़ , नाहन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
    इस कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पुंडीर ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।
    शिविर में मिशन शक्ति स्टाफ की ओर से जिला समन्वयक कृतिका ठाकुर तथा जेंडर स्पेशलिस्ट सोनम परमार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, मासिक धर्म स्वच्छता, घरेलू हिंसा, दहेज निषेध, वन स्टॉप सेंटर, आंगनबाड़ी सह-क्रेच, कामकाजी महिला हॉस्टल, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम तथा बाल विवाह निषेध जैसे विषयों एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।
    इस अवसर पर बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।
    इन शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना तथा महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति संवेदनशील बनाना है।

    …..वाल्मीकि मोहल्ला में हुई वाल्मीकि समाज की बैठक विकास कार्यो को लेकर की गई चर्चा..

    June 28, 2026

    …मिशन शक्ति के तहत बेचड़ का बाग विद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

    June 27, 2026

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.