
नाहन : ग्राम पंचायत पंजाहल में आज विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें में पूरी पंचायत को ‘नशा मुक्त पंचायत’ बनाने का ऐतिहासिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।पंजाहल क्रांतिकारी युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रधान श्रीमती ललिता ठाकुर उपप्रधान शेरजंग ठाकुर पूर्व प्रधानों सुनीता ठाकुर व रक्षा ठाकुर और पूर्व उपप्रधानों पदम सिंह व बलबीर सिंह के मार्गदर्शन की सराहना की।
इसके साथ ही उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजाहल* द्वारा नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ा कानूनी नोटिस जारी करने के साहसिक कदम को समाज के लिए एक मिसाल बताया।
नेतृत्व का कड़ा संदेश:प्रधान श्रीमती ललिता ठाकुर: ” *माताओं-बहनों के आशीर्वाद और हमारे संकल्प के रहते पंचायत में नशा पैर नहीं पसार पाएगा।*
“उपप्रधान भाई शेरजंग ठाकुर ‘सिरमौरी’: ” *युवाओं का भविष्य गाँव की असली ताकत है। नशा बेचने वालों का यहाँ न कोई रसूख काम आएगा, न कोई सिफारिश*।
“पूर्व उपप्रधान श्री हितेंद्र सिंह ठाकुर: ” *पंजाहल के युवाओं, इस बुराई के खिलाफ उठ खड़े हो! तस्करों ने यहाँ कदम भी रखा, तो कानून और युवा मोर्चा मिलकर ऐसा हश्र करेंगे कि उनकी नस्लें कांप उठेंगी।”*
युवा मोर्चा की खुली चेतावनी:मोर्चा अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बाहरी और स्थानीय तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा,
” *अगर कोई भी व्यक्ति हमारी पंचायत की सीमा में नशीले पदार्थ बेचता हुआ पकड़ा गया, तो उसे पहले पंजाहल क्रांतिकारी युवा मोर्चा अपने क्रांतिकारी तरीके से तोड़ेगा, उसके बाद ही उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा।”* अंत में राजेश ठाकुर ने कड़ा संकल्प लेते हुए कहा:”हम फूंक देंगे वो हाथ, जो हमारी पंजाहल पंचायत में आकर ज़हर फैलाएगा। अब न कोई माँ रोएगी, न कोई घर बरबाद होगा, पंजाहल अब नशे से पूरी तरह आजाद होगा।” उन्होंने इस मुहिम के लिए समस्त पंजाहल वासियों और मोर्चा के सदस्यों का आभार जताया।भवदीय / निवेदक:राजेश ठाकुर (अध्यक्ष)पंजाहल क्रांतिकारी युवा मोर्चाग्राम पंचायत पंजाहल, जिला सिरमौर (H.P.)मोबाइल न
