Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, March 23
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»क्राइम»…. सिरमौर फुटबॉल संघ ने दीपक शर्मा द्वारा महिला खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार को शर्मनाक बताया.
    क्राइम

    …. सिरमौर फुटबॉल संघ ने दीपक शर्मा द्वारा महिला खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार को शर्मनाक बताया.

    By Ajay DhimanMarch 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    प्रदेश सरकार से दीपक शर्मा को पद से बर्खास्त किए जाने की की मांग..
    नाहन: जिला सिरमौर फुटबॉल एसोसिएशन के सदस्यों ने आज एक पत्रकार वार्ता की जिसमें उन्होंने गोवा में फुटबॉल की महिला खिलाड़ियों द्वारा इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन के इंफ्रास्ट्रक्चर चेयरमेन व हिमाचल फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा पर लगाए गए संगीन आरोपों को शर्मनाक बताया। इन आरोपों के चलते गोवा पुलिस ने उन पर मामला भी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। सिरमौर फुटबॉल संघ द्वारा प्रदेश सरकार से दीपक शर्मा को तत्काल प्रभाव उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की है। सिरमौर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष नरेंद्र थापा ने बताया कि हिमाचल फुटबॉल के महासचिव दीपक शर्मा जोकि इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन के इंफ्रास्ट्रक्चर के अध्यक्ष भी है ने गोवा में आयोजित इंडियन फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार किया है। जिसमें गोवा में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नरेंद्र थापा ने बताया कि जिस बस में वें महिला खिलाड़ियों के साथ गए उस बस में दीपक शर्मा ने शराब पी और एक महिला खिलाड़ी को अपने साथ बैठने को कहा। इसके साथ ही एक कमरा जो उन्होंने हायर किया था उसमें एक महिला खिलाड़ी द्वारा अंडे खाए जाने पर उसके साथ मारपीट की और एक महिला खिलाड़ी के कमरे में उस समय पहुंच गए जब वह कपड़े बदल रही थी। नरेंद्र थापा ने बताया कि दीपक शर्मा पर पहले भी इस तरह के कई आरोप लगे हैं। नरेंद्र थापा ने बताया कि कि जिस फुटबॉल टीम को यह गोवा ले गए थे उसमें कोई भी महिला ऑफिसर नहीं थी। इसी तरह उक्त टीम में हरियाणा मध्य प्रदेश अन्य कहीं जगह के खिलाड़ी थे। नेशनल प्रतियोगिता में खेलने से पहले हिमाचल के टीम स्टेट लेवल पर खेलने पर चुनी जाती है। जिला सिरमौर फुटबॉल एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से एक्शन लेते हुए दीपक शर्मा को बर्खास्त किया जाने की मांग की। इस मौके पर फुटबॉल एसोसिएशन के सदस्य शिवराज शर्मा,सलीम अहमद, सुधीर रमोल,मनोज पटेट,सुशील गोयल, वीरेंद्र पाल, महेन्दर छेत्री, नरेन्द्र गुरुंग,जितेंद्र शाही मौजूद रहे।

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026

    …..महेश गुप्ता बने श्री सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी नाहन के अध्यक्ष…

    March 23, 2026

    …यह बजट जनता के साथ धोखा है : डॉ. बिंदल

    March 23, 2026

    अल्पसंख्यकों के लिये प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय बैठक..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.