Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, July 14
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर».हिमाचल में 4 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत-पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी
    सिरमौर

    .हिमाचल में 4 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत-पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी

    By Ajay DhimanJune 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    ..कंग्रेस सरकार ने सरकारी कर्मियों पर भी बनाया दबाव
    सुखराम ने लोगों को डराने धमकाने के भी लगाए कांग्रेस पर आरोप
    नाहन : शिमला संसदीय सीट के भाजपा प्रभारी एवं पूर्व में मंत्री पांवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर प्रदेश कांग्रेस सरकार के धनबल को हराया है। भारी मार्जन से भाजपा प्रत्याशियों ने हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करते हुए केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का दावा मजबूत किया है। आज नाहन में सुखराम चौधरी भाजपा की बम्बर जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाने के बाद पत्र6 से रुबरु हो रहे थे । सुखराम चौधरी, विधायक रीना कशयप, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग व मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने बीते डेढ़ साल में कोई कार्य नहीं किया। प्रदेश की जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश था जो लोकसभा चुनाव में निकल कर बाहर आया और प्रदेश कांग्रेस सरकार को मुंह की खानी पड़ी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कर्मचारियों को डराया धमकाया, धनबल का इस्तेमाल किया । सत्ता में होने के बाद लगातार दबाव बनाया गया । बावजूद इसके प्रदेश की जनता ने भाजपा के समर्थन में मतदान कर कांग्रेस सरकार के धनबल को हराया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएगी और देश के तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय सीट की अगर बात करें तो लगातार भाजपा ने जीत का चौका लगाते हुए चौथी बार शिमला सीट जीत कर अपने नाम की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गढ़ में भी भाजपा ने सेंधमारी करते हुए भारी बढ़त हासिल की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत तर्ज कर इतिहास रचा है। हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के गृह क्षेत्र शिलाई व विधानसभा के उपाध्यक्ष रेणुका के गृह क्षेत्र रेणुका से भी भाजपा ने भारी बढ़त हासिंल की । जिससे साफ जाहिर होता है कि डेढ़ साल की कांग्रेस सरकार की कार्यकाल से जनता कितनी त्रस्त है।

    .. चकरेड़ा मोहल्ला में ओवरलोड से जला ट्रांसफार्मर, रात बैठ कर काटी चकरेड़ा मोहल्ला व वाल्मीकि के लोगों ने …. बिजली कर्मचारियों ने सुबह किया ट्रांसफॉर्म ठीक …

    July 13, 2025

    ……. चौगान मैदान में रात को मचाते हैं युवा हुड़दंग.. लोग परेशान..

    July 12, 2025

    ….मनदीप ठाकुर बने एनएसयुआई जिला सिरमौर के नए अध्यक्ष..

    July 12, 2025

    … पकड़े जाने पर चोर ने दिखाई ईमानदारी चोरी का सामान लौटाया…. मलिक ने भी शिकायत… वापस ली…

    July 11, 2025
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2025

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.