नाहन: शहर के नया बाजार में फेडरेशन के डिपो से लेकर मजदूरी चौक तक दुकानों में लोडिंग अनलोडिंग का कोई टाइम नहीं है। इस सड़क मार्ग पर हर समय दुकानों में सामान लोड अपलोड किया जाता है। जबकि शहर के अन्य स्थानों पर प्रशासन द्वारा लोडिंग अनलोडिंग की टाइमिंग रखी गई है, लेकिन यह टाइमिंग नाहन के नया बाजार के लिए नहीं है। इस सड़क मार्ग पर हर 10 मिनट के बाद माल वाहक गाड़ियों द्वारा सामान की लोडिंग लोडिंग की जाती है। जिसके कारण आम जन मानस को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थान पर अगर कोई चौपहिया वहां एक बार आ गया तो वह पीछे मुड़ नहीं सकता। उधर मजदूर चौक से दूसरी साइड को कटे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह को जाने वाले मार्ग पर भी इसी तरह लोडिंग अनलोडिंग रहती है। यह दोनों मार्ग पूरी तरह से यातायात की लिए अव्यवस्थित है। गौर हो की इस तरह से ऐतिहासिक काली स्थान मंदिर कॉफी रास्ता जाता है और यहां से श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं उन्हें भी उक्त लोडिंग लोडिंग के वाहनों के कारण काफी परेशान होना पड़ता है। स्थानीय लोगों में शमशेर सिंह ठाकुर, चरणजीत सिंह, धर्म प्रकाश आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अप स्थान पर लोडिंग अनलोडिंग का टाइम निर्धारित होना चाहिए जिससे लोगों की आवाज बाधित ना हो।
