Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, March 25
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»क्राइम»…रामाधोण रोड पर महिला व पुरुष के शव मिले पेड़ से लटके हुए…
    क्राइम

    …रामाधोण रोड पर महिला व पुरुष के शव मिले पेड़ से लटके हुए…

    By Ajay DhimanJune 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: रामाधोण रोड पर पाइप लाइन से नीचे महिला व पुरुष के शव पेड़ से लटके मिले हैं। थाना पुलिस की टीम इस बाबत तब तपतीश में जुटी है। दोनों शवो की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार प्रधान, ग्रांम पंचाय़त सैन की सैर ने टेलीफोन के माध्यम से पुलिस थाना सदर नाहन में सुचना दी कि रामाधौण रोड पर पाइप लाईन से निचे जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड से लटका हुआ है । उक्त सुचना के प्राप्त होने पर पुलिस थाना सदर नाहन की पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची । छानबीन के दौरान पुलिस टीम को घटना स्थल गाँव तालो बोहला के साथ ठण्डा नाला में एक पेड़ पर एक अज्ञात पुरुष व एक महिला के शव लटके हुये मिले । दोनों ही शव सड़ी-गली अवस्था में है और काफी पुराने लग रहे हैं, इस कारण दोनों ही शवों कि पहचान नहीं हो पा रही है । महिला ने हरे रंग के कपडे व पुरुष ने जीन की ग्रे पैंट व सफेद धारीदार कमीज पहन रखी है ।
    पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर भी घटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना स्थल का निरिक्षण करने के उपरान्त उपरोक्त शवों की पहचान करने के लिए तथा घटना के सम्बन्ध में हर पहलु से जांच करने के लिए प्रभारी पुलिस थाना सदर नाहन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किये । घटना स्थल का वैज्ञानिक निरिक्षण करने के लिए State Forensic Science Laboratory (SFSL) की टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया है । उपरोक्त दोनों शवों का postmortom डॉ० वाई० एस० परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में करवाया जा रहा है । उपरोक्त हुलिया से सम्बन्धित किसी पुरुष व महिला की गुमशुदगी का पता लगाने के लिये सभी नजदीकी पुलिस थानों तथा चौकीयों को भी सुचित किया गया है । पुलिस टीम द्वारा मामले में हर पहलु की बारीकी से जांच जारी है ।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.