नाहन: जिला मुख्यालय नाहन में कच्चा टेंक जामा मस्जिद के साथ लगती खुली गंदी नाली को आज ताजिया कमेटी के सदस्यों द्वारा साफ किया गया। इस नाली में लंबे समय से कूड़ा कर्कट फंसे होने के चलते नाली ब्लॉक हो गई थी और गंदा पानी इसके अंदर इकट्ठा था। पथ परिवहन निगम द्वारा उक्त नाली को साफ नहीं करवाया जा रहा था। आज ताजिया कमेटी के सदस्यों ने मिलकर उक्त नाली को साफ किया और कूड़े को बाहर फेंका।.. इस सेवा कार्य में जैयद, सलीम अख्तर, सलमान खान, फिरोज खान आदि ने अपनी सेवा दी।