Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 22
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…एबीवीपी की कार्यकर्ताओं ने पुलिस और आर्मी के जवानों के बांधा रक्षा सूत्र..
    सिरमौर

    …एबीवीपी की कार्यकर्ताओं ने पुलिस और आर्मी के जवानों के बांधा रक्षा सूत्र..

    By Ajay DhimanAugust 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नाहन इकाई ने इस वर्ष रक्षा बंधन पर्व को विशेष रूप से मनाया। इस अवसर पर ABVP की कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस और आर्मी के जवानों के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया। यह आयोजन देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से किया गया। ABVP की छात्रा कार्यकर्ताओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु और सुरक्षा की कामना की। इस मौके पर उपस्थित ABVP के प्रतिनिधियों ने कहा कि हमारे सुरक्षाकर्मी हर परिस्थिति में देश की सेवा करते हैं और उनकी यह सेवाभावना देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणादायक है।
    इस अवसर पर ABVP नाहन इकाई की कार्यकर्ता शीतल ठाकुर ने कहा, “यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करें, जो दिन-रात हमारी सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। रक्षा बंधन का यह पर्व उनके साथ मनाकर हमें गर्व महसूस हो रहा है।”

    कार्यक्रम के दौरान जवानों ने भी इस आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें अपने परिवार से दूर रहते हुए भी अपनों के बीच होने का एहसास कराते हैं।

    इस अवसर पर ABVP नाहन इकाई के कार्यकर्ता फ़िरोजना नेगी,अंशिका,जानवी,शीतल व अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और सभी के लिए शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.