Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»वासनी स्कूल में आयोजित अंडर 19 टूर्नामेंट में छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
    सिरमौर

    वासनी स्कूल में आयोजित अंडर 19 टूर्नामेंट में छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

    By Ajay DhimanSeptember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: उपायुक्त सुमित खिमटा आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वासनी में आयोजित चार दिवसीय अंडर 19 टूर्नामेंट (छात्रा ) के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 18 स्कूलों की छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।उपायुक्त सिरमौर ने उपस्थित अध्यापकों को अध्यापक दिवस की शुभकामनाएं दी और प्रतियोगिता के विजेताओं एवम प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा की आज के युग में शिक्षा के साथ साथ खेल कूद का बच्चों के विकास में अहम योगदान है। उन्होंने कहा की खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का संपूर्ण विकास सुनिश्चित होता है। विद्यार्थियों के मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास का होना भी आवश्यक है। खेलकूद प्रतियोगिताओं से वक्तित्व विकास होता है जो वयस्क जीवन में आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है।

    उपायुक्त ने कहा की खेलकूद से छात्रों को अपने आत्मसम्मान, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह उन्हें समय प्रबंधन और अनुशासन के बारे में भी सिखाता है। इसके अलावा, यह छात्रों में तनाव कम करने में मदद करता है। उन्होंने कहा की पाठशालाओं में खेल गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता है क्योंकि खेल कूद स्वस्थ रहने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने, और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने, और जीतने की क्षमता प्रदान करता है।

    इस अवसर पर, सुमित खिमटा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वासनी को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय से पुरुस्कृत किया। प्रतियोगिता के दौरान रा वा मा पा वासनी की दसवीं कक्षा की नेहा सर्वश्रेष्ठ एथलीट रही, लोक नृत्य में राजकीय स्कूल सराहां छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और राजकीय पाठशाला सरसू ने वॉली बाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.