Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»श्री महामाया बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला 03 से 17 अक्तूबर तक होगा आयोजित- एल.आर.वर्मा
    सिरमौर

    श्री महामाया बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला 03 से 17 अक्तूबर तक होगा आयोजित- एल.आर.वर्मा

    By Ajay DhimanSeptember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन:  श्री महामाया बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला त्रिलोकपुर में आगामी 03 अक्तूबर से शुरू होकर 17 अक्तूबर 2024 तक चलेगा। मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन अतिरिक्त जिला दंड़ाधिकारी एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर एल.आर.वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महामाया बाला सुंदरी मेले के दौरान यात्रियों को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर न्यास प्रयासरत है।

    मेले के आयोजन हेतू ए.डी.एम नाहन मुख्य मेला अधिकारी, तहसीलदार नाहन मेला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सिरमौर मेला पुलिस अधिकारी होंगे। उन्होंने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे।
    उन्होंने बताया कि मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सी.सी. टीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह रक्षा व निजि सुरक्षा एजेंसीयों के सुरक्षा कर्मचारियों को अस्थाई आधार पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को इस तरीके से बनाया जाएगा जिससे त्रिलोकपुर के स्थानीय निवासियों को भी असुविधा का सामना ना करना पड़े।
    बैठक में मेले के दौरान साफ-सफाई को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त काला अंब से त्रिलोकपुर तक यातायात नियंत्रण, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, सूचना केंद्र की स्थापना, आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य व्यवस्था, ,खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, मेला क्षेत्र की साज-सज्जा व विद्युतीकरण, परिवहन सुविधा व वाहन पार्किंग और आपदा प्रबंधन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।
    उन्होंने कहा कि मेला के दौरान केवल चयनित भंडारा स्थानों पर ही भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा और सभी तैयारियां शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार एवं मंदिर अधिकारी उपेंद्र कुमार ने क्रमवार मद प्रस्तुत किए। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे।
    बैठक में उप पुलिस अधीक्षक रमाकांत ठाकुर, मंदिर न्यास के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.