Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Saturday, March 28
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»राष्ट्रीय इंट्रीगेशन कैम्प में नाहन महाविद्यालय से हिमांशु व समीक्षा का चयन
    सिरमौर

    राष्ट्रीय इंट्रीगेशन कैम्प में नाहन महाविद्यालय से हिमांशु व समीक्षा का चयन

    By Ajay DhimanOctober 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के दो स्वयंसेवक, हिमांशु और समीक्षा का चयन पानीपत में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय इंट्रीगेशन कैम्प के लिए हुआ है। यह कैम्प 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक एस.डी. पी.जी. महाविद्यालय, पानीपत में आयोजित होगा, जिसमें पूरे भारत से चयनित श्रेष्ठ स्वयंसेवक भाग लेंगे।
    हिमाचल प्रदेश के महाविद्यालयों से कुल चार स्वयंसेवक इस कैम्प में भाग ले रहे हैं, जिनमें से दो स्वयंसेवक नाहन महाविद्यालय से चुने गए हैं। नाहन महाविद्यालय की NSS इकाई को यह अवसर पूर्व में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर प्राप्त हुआ है, जिसमें माई भारत पोर्टल, डिजिटल इंडिया, प्लास्टिक प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं।
    प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने हिमांशु, समीक्षा और समस्त NSS इकाई को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए, स्वयंसेवकों से समाज सेवा के क्षेत्र में इसी तरह तत्पर रहने का आह्वान किया। हिमांशु लाल्टा और समीक्षा ने अपने सेवा कार्यों के माध्यम से कई सामुदायिक कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिसके परिणामस्वरूप उनका चयन हुआ।
    इस अवसर पर NSS समन्वयक अधिकारी डॉ. विनय शर्मा और चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय निदेशालय के युवा अधिकारी जय भगवान को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया। डॉ. पंकज चांडक, जिला नोडल अधिकारी, NSS जिला सिरमौर, ने इस चयन को स्वयंसेवकों की मेहनत और NSS के समर्पण का परिणाम बताया।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.