Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»नाहन भाजपा कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस… डॉ राजीव बिंदल ने कहा कांग्रेस ने संविधान की उड़ाई धज्जियां..
    सिरमौर

    नाहन भाजपा कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस… डॉ राजीव बिंदल ने कहा कांग्रेस ने संविधान की उड़ाई धज्जियां..

    By Ajay DhimanNovember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: संविधान दिवस पर आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्तिथ भाजपा के जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संविधान दिवस की बधाई देते हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत का संविधान सर्वश्रेष्ठ संविधान है जिसके आधार पर 1947 से लेकर मौजूदा समय तक लोकतंत्र की दृष्टि से भारत लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का जो सपना देखा है जिसके लिए वह लगातार 11 वर्षों से कार्य कर रहे हैं यह सब संविधान की मार्गदर्शिका के भीतर ही पूर्ण होने वाला है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संविधान के मुख्य शिल्पी है उनको आज के दिन स्मरण कर उनके योगदान को याद किया जा रहा है उन्होंने कहा कि देश को किस तरीके से आगे बढ़ाना है के लिए इस संविधान के भीतर प्रशस्त मार्ग है।
    राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार संविधान के ऊपर राजनीति की और पिछले करीब डेढ़ 2 साल से कांग्रेस की नेता संविधान की प्रतियां लेकर घूम रहे हैं जिसमे बाहर भारत का संविधान लिखा है और भीतर सभी पन्ने खाली है। उन्होंने कहा कि यह संविधान सभी जाति धर्म संप्रदाय को समान अधिकार देता है और कांग्रेस जातियों के अंदर समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा जातियों के विभाजन का पूरा प्रयास प्रयास षड्यंत्र के तहत किया गया जो बेहद निंदनीय है मगर देश की जनता ने लोकसभा के साथ साथ हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में उसे नकार दिया।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी हमलावर हुए और कहां की बिलासपुर में सरकार 2 साल का जश्न मनाने जा रही है जो सभी की समझ से परे है उन्होंने कहा कि सरकार ने कोई भी ऐसा काम 2 साल के भीतर नहीं किया जिसका जश्न मनाया जा सके। उन्होंने कहा महिलाओं,युवाओ और किसानों से जो वायदे प्रदेश की मौजूदा सुक्खू सरकार ने किये थे वह पूरी नहीं हुए है और यही कारण है कि आज लोग सड़कों पर सरकार के खिलाफ उतरे हुए है। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप पूर्व मंत्री व पावँटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ,विधायक रीना कश्यप, जिला अध्यक्ष भाजपा विनय गुप्ता, नारायण सिंह, मनीष चौहान, प्रताप ठाकुर, रमेश चौधरी ,नरेंद्र, रामेश्वर शर्मा बृजेश गोयल प्रीत मोहन,नीति अग्रवाल और मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे।

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.