Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Friday, March 27
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»उपायुक्त ने की खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता..
    सिरमौर

    उपायुक्त ने की खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता..

    By Ajay DhimanDecember 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त के सभागार में किया गया।
    उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को सभी कारोबार कर्ताओं जिनमें दुकानदार, होटल, मिड डे मील, डिपुओं, आंगनवाड़ी केंद्र, कैंटीन, शराब की दुकानों के लाइसेंस अथवा पंजीकरण करने, नाहन शहर में बाहरी राज्यों से आने वाले दूध, ब्रेड व मिठाइयों के मासिक कानूनी सैम्पल लेने के अलावा मोबाईल फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से जिला के हर क्षेत्र से सैम्पल लेने व जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए।
    उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने हलवाईयों से पुराना तेल उपयोग न करने की अपील भी की।
    सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा0 अतुल कायस्थ ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत 4825 लाइसेंस व पंजीकरण किए गए जिससे लगभग 12 लाख रुपये की फीस प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि मिलावटी सामान बेचने वालो पर कार्यवाही करते हुए अप्रैल से दिसम्बर, 2024 तक 28 ,खाद्य कारोबारियों से 3 लाख 40 हजार रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त इसी अवधि में 236 फूड सैम्पल को जांच के लिए भेजा गया है।
    बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, उप-निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, डीएफएससी कार्यालय, आबकारी विभागों के प्रतिनिधि तथा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.