
नाहन महाराष्ट्र, राजस्थान में बिजली विभाग के निजीकरण को हिमाचल प्रदेश में कल यानी मंगलवार को हर बिजली बोर्ड कार्यालय में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस कड़ी में नाहन बिजली बोर्ड के सर्कल कली के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने दोपहर 1:00 से लेकर 2:00 बजे तक कार्यालय के गेट के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यालय का कामकाज भी बंद रहा। इस विरोध प्रदर्शन में बिजली बोर्ड के आला अधिकारियों के साथ अन्य भी कर्मचारी मौजूद रहे।
