नाहन: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला पर जहां पूरे विश्व में महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा था। वही माजरा पुलिस चिट्टे बेचने वाली करने वाली एक महिला की तलाश में थी। इस बाबत पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। माजरा पुलिस ने इसमें सफलता भी पाई। पुलिस ने महिला को 8. 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस टीम ने धौला कुआं के खेरी निवासी संतोष को 8.9 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त महिला को अदालत में पेश किया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।