नाहन। महार्षि वाल्मिकी मंदिर निर्माण के लिए दानी सज्जन अपनी स्वेच्छा से दान कर रहे है। इस कड़ी में शुक्रवार शाम सेवानिवृत शिक्षिका किरण देवी ने मंदिर गुंबद निर्माण के लिए 31हजार रूपये की राशि दान की है। इसके लिए युवा विकास कल्ब ने किरण देवी का आभार जताया है। इस दानी पुण्य कार्य के दौरान युवा विकास क्लब के उपप्रधान आकाश कुमार, महासचिव अनिल कुमार, संयुक्त सचिव मनोज कुमार, पूर्व उपप्रधान अच्छरपाल, पूर्व मुख्य सलाहकार जुगनू, रमन कल्याण, इशांत कल्याण, लवलीन, मुकेश कुमार विजय पाल, सोमप्रकाश अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
