Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»… विधायक अजय सोलंकी ने बिरोजा फैक्टरी का दौरा किया और कर्मचारियों की समस्याएं जानी..
    सिरमौर

    … विधायक अजय सोलंकी ने बिरोजा फैक्टरी का दौरा किया और कर्मचारियों की समस्याएं जानी..

    By Ajay DhimanJune 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन : नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अजय सोलंकी ने नाहन की ऐतिहासिक औद्योगिक धरोहर बिरोजा फैक्ट्री का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने फैक्ट्री के प्रमुख प्रबंधक तथा कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

    निरीक्षण के दौरान विधायक सोलंकी ने बताया कि यह फैक्ट्री वर्ष 1949 से लगातार संचालित है और यह प्रदेश सरकार को हर वर्ष लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये का लाभ देती है, जो अपने आप में एक सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के मुख्य प्रबंधक व उनकी टीम ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर रही है।

    विधायक सोलंकी ने कहा कि फैक्ट्री में कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, विशेष रूप से उत्पादन क्षमता को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस फैक्ट्री से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण मांगों एवं विस्तार की संभावनाओं को वे स्वयं माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के समक्ष उठाएंगे।

    उन्होंने यह भी कहा कि बिरोजा फैक्ट्री केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि नाहन की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान है। इसके सशक्तिकरण के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि आने वाले वर्षों में यह फैक्ट्री और अधिक प्रगति करे तथा क्षेत्र के युवाओं के लिए और अधिक रोजगार के अवसर पैदा कर सके।

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.