Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, February 4
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»हिमाचल»….मनदीप ठाकुर बने एनएसयुआई जिला सिरमौर के नए अध्यक्ष..
    हिमाचल

    ….मनदीप ठाकुर बने एनएसयुआई जिला सिरमौर के नए अध्यक्ष..

    By Ajay DhimanJuly 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने आज हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के लिए अपने नए जिला अध्यक्ष की घोषणा की। संगठन ने मनदीप ठाकुर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति छात्र हितों के प्रति उनकी निष्ठा, संगठनात्मक क्षमता और निरंतर सक्रियता को देखते हुए की गई है।

    मनदीप ठाकुर छात्र राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे पहले कॉलेज कैंपस अध्यक्ष और वर्तमान में जिला कमेटी सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं। छात्र समस्याओं को लेकर उनका संघर्ष, शिक्षा के अधिकार की पैरवी और युवाओं को जागरूक करने की उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

    अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मनदीप ठाकुर ने कहा,
    “मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी जी , प्रदेश प्रभारी मुनीश्वर शर्मा जी , प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर जी का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं सिरमौर जिले के प्रत्येक छात्र की आवाज़ को बुलंद करने, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा। हमारा उद्देश्य शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों की रक्षा करना है।”

    इस मौके पर NSUI हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में NSUI जिला सिरमौर एक नई ऊंचाई प्राप्त करेगा।

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.